Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Bokaro News: बोकारो के चास में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, घर में रखे जेवरात सहित अन्य सामानों पर चोरों ने फेरा हाथ

Bokaro News: बोकारो के चास में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, घर में रखे जेवरात सहित अन्य सामानों पर चोरों ने फेरा हाथ। घटना बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर वार्ड नंबर 11 के सुभाष कोऑपरेटिव में सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक घर के मालिक उमेश नारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली इलाज करने के लिए गए हुए थे। बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया ।


घर में लगे सीसीटीवी में चोरों की हरकत जब कैद हो गई ,तो चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए घर में रखे द्वार को भी उठकर साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक घर पिछले एक हफ्ते से बंद था


घर मालिक के रिश्तेदार भगवान सिंह ने बताया कि उमेश नारायण सिंह और उनकी पत्नी दिल्ली इलाज करने गए हैं ।जबकि बेटा और बहू अपने बेटे के पास बेंगलुरु गए हुए है।बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है।

घर के सभी अलमीरा सहित जगह में रखे सामानों की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि घर वालों के आने के बाद ही चोरी का आकलन किया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !