Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Palamu Police In Action: पलामू में माफिया गिरोह का भंडाफोड़, हथियारों के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। छतरपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित माफिया गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 5 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह माइनिंग और क्रशर उद्योग से रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहा था।


यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की गई, जिसे पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन के निर्देश पर गठित किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।


एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि यह सफलता अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है और इस प्रकार की कार्रवाइयों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भय और अवैध वसूली के बल पर शासन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !