Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Dhalbhumgarh Road Accident: एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा, गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पारकर दूसरी तरफ घुसा डंपर, ग्रामीणों ने बचाई ड्राइवर की जान

Dhalbhumgarh NH 18 Road Accident: धालभूमगढ़ प्रखंड के अंतर्गत NH-18 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सूत्रों के अनुसार, बहरागोड़ा से टाटा की ओर जा रहे एक डंपर के सामने अचानक गाय आ गई. गाय को बचाने की कोशिश में डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गया और विपरीत दिशा (घाटशिला से बहरागोड़ा मार्ग) में चला गया. 

इस दौरान डंपर ने सामने से आ रही तीन गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में सरिया लदी एक गाड़ी का ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ के सेवई मोड़ निवासी गुलशन कुमार, नौशाद भाई, दीपू अधिकारी और कई अन्य ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला. इन लोगों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ के साथ कड़ी मेहनत कर फंसे हुए ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला.

ग्रामीणों ने घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए धालभूमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम हॉस्पिटल, जमशेदपुर रेफर कर दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !