Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-05

Jamshedpur News : LPG एजेंसियों को DC कर्ण सत्यार्थी का अल्टीमेटम, ओवरचार्जिंग पर रद्द होगा लाइसेंस

Jamshedpur News : शहर में घरेलू एलपीजी गैस वितरण को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साफ चेतावनी दी है कि कृत्रिम कमी पैदा करने या तय दर से अधिक वसूली करने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, यहां तक कि लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
अफवाहों पर जीरो टॉलरेंस अपनाएगा प्रसाशन 

समीक्षा बैठक में गैस आपूर्ति और वितरण प्रणाली की गहन जांच की गई। सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे उपभोक्ताओं को समय पर और सही दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराएं। अफवाहों और कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही गई।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और एजेंसियों को अपनी शिकायत निवारण प्रणाली मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत दें, ताकि कार्रवाई हो सके।

हेल्पलाइन नंबर:- HP/IOCL: 1800-2333-555, BPCL: 1800-22-4344
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !