Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-01

Jagannath Temple :रांची के जगन्नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

Jagannath Temple :राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित जगन्नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शनिवार को मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
2.19 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

जानकारी के अनुसार, सीएसआर के तहत 2.19 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के तहत मंदिर परिसर का विकास पुरी के जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा।

जगन्नाथपुर मंदिर के बगल में स्थित तालाब का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। यह कार्य डेढ़ करोड़ की लागत से किया जाएगा, जिसमें घाट का निर्माण, लाइट की व्यवस्था, बेंच और तालाब के गहरीकरण शामिल हैं।

जगन्नाथ मंदिर रांची ही नहीं, बल्कि झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर है। इसका आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। इस मंदिर से हर साल भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलती है, जिसमें प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर के गर्भगृह से निकालकर रथ पर विराजित किया जाता है।

शिलान्यास के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, राजू सिंह, केके गुप्ता, लाल सुधांशु नाथ शाहदेव, चंदा देवी, उमेश यादव, रामजी प्रसाद, गोपीचंद पांडेय, शिवाजी सिंह, मेघा उरांव, बीना मिश्रा, कुणाल शाहदेव, शिवेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !