Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-31

Jharkhand Academic Council: गांव की बेटी ने किया कमाल, 94.8% लाकर जिले में मारी बाजी

Jharkhand Academic Council: झारखंड बोर्ड 2025 की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं, और जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव की रहने वाली आतुषी मिश्रा ने 94.8% अंक हासिल कर जिले में टॉप कर लिया है। आतुषी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गर्व से गौरवान्वित हो गया है।


लोकल 18 से बातचीत में आतुषी ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत मिश्रा एक साधारण किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आतुषी ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएँ प्लस टू आदिवासी स्कूल, बांगुरडा से ही पूरी की। 10वीं में भी उन्होंने 94.8% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

इस वर्ष 12वीं कक्षा में आतुषी को इंग्लिश में 88, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 95, आईटी में 99 और हिंदी में 85 अंक प्राप्त हुए। अपनी पढ़ाई के बारे में आतुषी बताती हैं कि वे रोजाना स्कूल और ट्यूशन के बाद 4–5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि "अगर लगन और अनुशासन हो, तो गांव और शहर में कोई फर्क नहीं रह जाता। सफलता केवल मेहनत की मांग करती है।"

आतुषी का सपना है कि वे आगे चलकर IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करें और तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें। पढ़ाई के अलावा उन्हें गाने सुनना पसंद है, जो उनके लिए तनाव को दूर करने का जरिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !