Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

VP Radhakrishnan Ranchi Visit: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में मंच से की अपील, "मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें"

VP Radhakrishnan Ranchi Visit: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होने शहर पहुंचे थे, उन्होंने राजधानी की खराब सड़कों को लेकर चिंता जताई. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नगर विकास सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से सीधे तौर पर सड़कों की मरम्मत कराने का आग्रह किया.

अपने संबोधन में उन्होंने अरगोड़ा चौक से पुंदाग होते हुए आईआईएम रांची तक जाने वाली सड़क की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यह मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि जहां एक ओर शहर में पिछले कुछ वर्षों में कई विकास कार्य हुए हैं, वहीं प्रमुख शैक्षणिक संस्थान तक पहुंचने वाली सड़क की हालत निराशाजनक है.

इस मार्ग पर करीब छह किलोमीटर की दूरी में बड़ी संख्या में गड्ढे पाए गए. विशेष रूप से आईएसएम चौक से अरगोड़ा मुक्तिधाम पुल के बीच सड़क की हालत काफी खराब नजर आई. कई स्थानों पर सड़क उखड़ी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. धूल और नाले का पानी भी रास्ते में बहता दिखाई दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं.

बताया जाता है कि उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले कुछ जगहों पर गड्ढों को अस्थायी रूप से भरा गया था. कई स्थानों पर ताजा मरम्मत के संकेत मिले, जिससे यह प्रतीत होता है कि कार्य जल्दबाजी में किया गया.

इधर, अरगोड़ा से पुंदाग होते हुए नया सराय रिंग रोड तक फोर लेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इस परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है. करीब 6.175 किलोमीटर लंबी इस योजना में पुल-पुलिया निर्माण भी शामिल है. परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !