Jharkhand News: गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र मे डीजे विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद अब और गहराता जा रहा है। गुरुवार को हिन्दू समुदाय ने बैठक कर रमकांडा, भंडरिया और डाल्टेनगंज सड़क को रामकांडा के पुराना थाना मोड़ के पास जाम कर रखा है, वहीं आरोपी दूसरे पक्ष के लोगो को गिरफ्तार करने एवं थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर हिन्दू पक्ष धरने पर बैठ गए है।
बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात
स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए दो अनुमंडल के डीएसपी, इंस्पेक्टर, चार थानो के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या मे पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए।
गौरतलब है की हिन्दू समुदाय के लोग प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास बुधवार की शाम महावीर पताका स्थापित करने के लिए डीजे बजाते हुए गए और पूजा कर वापस लौट रहे थे तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आकर डीजे को बंद कराते हुए विवादित नारे लगाने लगे। वहीं रामभक्तो की अधिक संख्या और डीजे को लेकर विवाद बढ़ गया।
इसी बीच यह नजारा देख हिन्दू समाज भी इक्क्ठा होकर नारेबाजी करने लगे देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग के बीच आपस मे झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत कराया लेकिन गुरुवार की सुबह हिन्दू समुदाय के लोगो ने बैठक के बाद अपनी मांगो को लेकर सड़क को जाम कर रखा है। हिन्दू समुदाय की मांगो पर प्रशासनिक सहमति बन चुकी है लेकिन तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभी भी धरना प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस अब गिरफ्तारी को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है संभवतः गिरफ़्तारी के बाद धरना प्रदर्शन खत्म होने की संभवाना है।