Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Sonia Health Update: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, संक्रमण की आशंका के बीच डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Sonia Health Update: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है.
24 मार्च को कराया गया था भर्ती
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को 24 मार्च को तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती किया गया. शुरुआती जांच में शरीर में संक्रमण की आशंका जताई गई है. विशेष रूप से पेट और मूत्र तंत्र से जुड़ी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनका इलाज शुरू किया गया है. संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टरों ने एंटीबायोटिक दवाएं दी हैं और नियमित जांच की जा रही है.

क्या है सिस्टमिक संक्रमण
डॉक्टरों के अनुसार सिस्टमिक संक्रमण ऐसी स्थिति होती है, जब शरीर के एक हिस्से में शुरू हुआ इन्फेक्शन धीरे-धीरे अन्य अंगों तक फैलने लगता है. यह स्थिति श्वसन या मूत्र तंत्र से शुरू होकर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है. इसके लक्षणों में बुखार, कमजोरी, थकान और शरीर दर्द शामिल हैं. समय पर इलाज जरूरी होता है, ताकि स्थिति गंभीर न हो.

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मिलकर उनका इलाज कर रही है. उनकी सेहत से जुड़े हर पहलू पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और रिकवरी जल्द हो सके.

राहुल गांधी ने साझा किया अपना अनुभव
इस बीच राहुल गांधी ने अस्पताल में बिताए समय को लेकर भावुक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि वह पूरी रात अपनी मां के पास ही रहे और एक छोटे सोफे पर सोए. उनकी तबीयत को लेकर वह चिंतित थे और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे.

नर्सो की सेवा भावना की सराहना की सोनिया गांधी 
राहुल गांधी ने अस्पताल की नर्सो की भूमिका की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि रात के दौरान एक नर्स नियमित अंतराल पर मरीज का हालचाल लेने आती रही और बेहद संवेदनशील तरीके से देखभाल करती रही. इससे उन्हें मानसिक रूप से काफी राहत मिली. उन्होंने कहा कि जब दुनिया आराम करती है, उस समय नर्से पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवा में लगी रहती हैं, जो उनके समर्पण को दर्शाता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !