Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-30

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का चुनाव अब और पेचीदा, जानिए पूरी खबर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का चुनाव अब और पेचीदा हो गया हैँ, इस मामले मे हो रहे विवाद के मद्देनज़र धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अब तक हुए तमाम चुनावी प्रक्रिया को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने निरस्त कर दिया हैँ।


और नये सिरे से चुनावी प्रक्रिया को आरम्भ करने का नोटिस जारी किया गया हैँ, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने इस बाबत कहा की साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी मे प्रस्तावित चुनाव पक्ष और विपक्ष के विवादों मे फंसा हैँ।

और मामला धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी तक पहुंचा, और उन्ही के निर्देश के तहत अब चुनाव सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी संपन्न करवाएगी, उन्होंने कहा की पूर्व मे नामांकन की राशि 51 हजार तय की गई थी जो साधारण व्यक्ति देने मे सक्षम नहीं थे।

अब नयी चुनाव कमिटी ने इसे घटाकर 3100 रूपए कर दी गई, अब सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा चयनित चुनाव कमिटी फिर से नये सिरे से चुनावी प्रक्रिया आरम्भ कर रही हैँ और आगामी दिनों मे वोटर लिस्ट के प्रकाशन के उपरांत नयी तिथि मे निष्पक्ष चुनाव को संपन्न करवाया जायेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !