Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Ranchi News: पिठौरिया बिजली ग्रिड में चोरी मामले में 6 गिरफ्तार

Ranchi News: पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित कान्दू इलाके के बिजली ग्रिड में बीते सोमवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आरोपियों ने बिजली ग्रिड से तकरीबन 1000 किलो ताम्बा चुरा लिया था जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताई गई थी। 
कैमरे में कैद हुए अपराधी 
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरों की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर के 6 अपराधियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर के पुरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !