Horoscope Today: 26 मार्च गुरुवार का दिन, जो रामनवमी के शुभ अवसर से जुड़ा है, सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. आज का राशिफल बताता है कि दिनभर आपके काम, परिवार, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में क्या बदलाव आ सकते हैं. ग्रहों की स्थिति नए अवसर और चुनौतियां लेकर आई है.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली)
आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. सरकारी और ऑफिस के लंबे अटके काम पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. निजी और पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक: 1, 3, 5
शुभ रंग: नारंगी, पीला
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा)
आज परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर में खुशी बनी रहेगी और आपका नाम मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य पर थोड़ी सावधानी रखें. छोटे-मोटे शारीरिक दर्द की संभावना है.
शुभ अंक: 2, 4, 7
शुभ रंग: हरा, नीला
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ)
आज मेहनत का फल मिलेगा. पुराने प्रोजेक्ट्स और योजनाओं में सफलता आएगी. आर्थिक फायदा होगा और घर के लोगों का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक: 3, 5, 6
शुभ रंग: हरा, आसमानी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा)
सरकारी कामों में सफलता मिलेगी. परिवार और मांगलिक कार्यों में चर्चा होगी. बिजनेस पार्टनरशिप में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार संयमित रखें.
शुभ अंक: 4, 6, 8
शुभ रंग: लाल, पीला
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो)
आज सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. ऑफिस में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यात्रा को फिलहाल टालें. कार्य में परिश्रम का उचित फल मिलेगा.
शुभ अंक: 3, 5, 7
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष)
आज धन प्राप्ति के मौके हैं, लेकिन अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. मानसिक थकान हो सकती है. यात्रा के दौरान अपने सामान और जेबकतरों से सावधान रहें.
शुभ अंक: 2, 5, 7
शुभ रंग: सफेद, हरा
तुला (रा, री, रू, रे, रो)
आज का दिन सुकून भरा रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विलासिता पर खर्च हो सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात अच्छी रहेगी.
शुभ अंक: 3, 5, 8
शुभ रंग: नीला, आसमानी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने)
आज आर्थिक रूप से मजबूती का दिन है. व्यापार में मुनाफा होगा. राजकीय खर्च संभव है, लेकिन मानसिक शांति बनी रहेगी. शाम तक शुभ समाचार मिल सकते हैं.
शुभ अंक: 4, 6, 9
शुभ रंग: लाल, मैरून
धनु (भा, भी, भू, धा, फा)
आज स्त्री पक्ष की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी. परिवार से सहयोग मिलेगा. व्यापारिक काम सुचारू रूप से चलेंगे. मानसिक तनाव कम रहेगा.
शुभ अंक: 2, 5, 7
शुभ रंग: पीला, नारंगी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू)
आज अपने पसंदीदा वातावरण में काम करेंगे. भौतिक सुख और मनोरंजन में समय बीतेगा. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. लाभदायक समाचार मिलेंगे.
शुभ अंक: 3, 6, 8
शुभ रंग: नीला, ग्रे
कुंभ (से, सो, दा, दी, दू)
आज का दिन विस्तार और सफलता का है. आर्थिक और व्यापारिक योजनाओं को गति मिलेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी. समाज में सक्रियता बढ़ेगी.
शुभ अंक: 3, 6, 8
शुभ रंग: हरा, नीला
मीन (था, झ, ञ, दे, दो)
मित्रों से सहयोग मिलेगा. कोई शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा. मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी. दोस्तों की सलाह आपके करियर और निजी जीवन में उपयोगी साबित होगी.
शुभ अंक: 2, 4, 6
शुभ रंग: हल्का पीला, सफेद
विशेष संदेश व्यापारीयों के लिए
चैत्र शुक्ल अष्टमी और आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी मार्केट में हलचल रहेगी. गुड़, खांड़, मोठ, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला और तेल के दाम बढ़ सकते हैं. व्यापारी इन वस्तुओं के स्टॉक पर नजर रखें.