Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Dhanbad News: धनबाद में सड़क पर पड़ा रहा सीएम का पोस्टर, घंटों तक वाहनों और राहगीरों ने रौंदा

Dhanbad News: शहर के व्यस्त रणधीर वर्मा चौक पर एक हैरान करने वाली स्थिति देखने को मिली. यहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा पोस्टर सड़क पर गिरा हुआ पाया गया. लंबे समय तक यह पोस्टर वहीं पड़ा रहा, जिसे तेज रफ्तार वाहन कुचलते रहे और राहगीर भी अनजाने में उस पर चलते हुए निकलते रहे.


पोस्टर गिरा, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस स्थान पर पोस्टर गिरा हुआ था, वहां से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट मौजूद है. इसके बावजूद किसी पुलिसकर्मी या संबंधित अधिकारी ने पोस्टर को हटाने की पहल नहीं की. घंटों तक पोस्टर सड़क पर पड़ा रहा और स्थिति जस की तस बनी रही.

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर या होर्डिंग्स का गिरना असामान्य नहीं है, लेकिन उसे समय पर हटाया जाना जरूरी होता है. इस मामले में घंटों तक पोस्टर का सड़क पर पड़ा रहना और उसे वाहनों के नीचे कुचलते देखना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है. इस घटना के बाद शहर में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !