Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-27

Adityapur Bow Drowned: युवक की बड़ौदा घाट में डूबने से सनसनी, तलाश जारी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा घाट में मंगलवार देर शाम को एक युवक की डूबने से सनसनी फैल गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक एक युवक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ौदा घाट पर सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं हैं और पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त और उसके परिजनों को सूचित करने में जुटी है। मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !