Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Ranchi News: नगर निगम की जमीनों से हटेगा अवैध कब्जा, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई की तैयारी

Ranchi News: शहर में नगर निगम की जमीन और अन्य परिसंपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. वर्षों से कई महत्वपूर्ण निगम संपत्तियां निजी लोगों के कब्जे में चली गई हैं या उन पर अतिक्रमण कर लिया गया है. ऐसे सभी मामलों को चिन्हित कर अब इन्हें वापस नगर निगम के नियंत्रण में लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.


ऑनलाइन समीक्षा बैठक

इसी विषय को लेकर नगर निगम के प्रशासक ने अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगम की उन सभी जमीनों और परिसंपत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिन पर फिलहाल अवैध कब्जा या अतिक्रमण है. इसके लिए एक नई और विस्तृत सूची तैयार करने को कहा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई सुचारू रूप से की जा सके.

संपत्तियों का उपयोग शहर के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं लिए 
प्रशासक ने स्पष्ट कहा कि जिन जमीनों और भवनों पर अवैध कब्जा किया गया है, उन्हें जल्द खाली कराया जाएगा. इसके बाद इन संपत्तियों का उपयोग शहर के विकास और आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किया जाएगा. प्रशासन की ओर से इस दिशा में एक स्पष्ट कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है, ताकि कब्जा हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सके.

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 30 मार्च तक चिन्हित परिसंपत्तियों को नगर निगम के कब्जे में लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी जाए. प्रशासन का कहना है कि निगम की जमीन और संपत्तियां जनता की संपत्ति होती हैं, इसलिए उनका संरक्षण और सही उपयोग सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. इन परिसंपत्तियों का उपयोग शहर के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !