Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Legislative Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग शाम 4 बजे करेगा घोषणा

Legislative Assembly Elections: देश के पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज महत्वपूर्ण घोषणा होने की संभावना है। चुनाव कार्यक्रम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग रविवार शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मतदान की तारीखों और चरणों की जानकारी दे सकता है।


इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

इस बार जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। इन राज्यों के चुनाव को राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।

कई चरणों में हो सकता है मतदान
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कुछ राज्यों में कई चरणों में मतदान कराया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल में तीन से चार चरणों में वोटिंग हो सकती है, जबकि असम में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है। वहीं अन्य राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होने की उम्मीद है।

अप्रैल से शुरू हो सकती है चुनावी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक चुनाव की पूरी प्रक्रिया अप्रैल महीने में शुरू होकर मई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। जैसे ही चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा करेगा, उसी के साथ सभी संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो जाएगी।

आचार संहिता लागू होने के बाद बदलेंगे नियम
आचार संहिता लागू होने के बाद संबंधित राज्य सरकारें कोई नई योजना या लोकलुभावन घोषणा नहीं कर सकेंगी। साथ ही प्रशासनिक कामकाज भी चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार संचालित किया जाएगा।

अब सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजर चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !