Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Weather Update: गर्मी ने दिखाया भीषण रूप, राज्य में पारा 40 के पार, आंधी के साथ बारिश के आसार

Jharkhand News: राज्य राज्य में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है की पलामू में कल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं सराईकेला में तापमान 39.6 डिग्री था। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसका मतलब है की इन दो दिनों में अंधी - तूफान के साथ बारिश देख जा सकती है। 
मार्च में ही गर्मी अपने चर्म पर 
देखा जाये तो मार्च में ही राज्य में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। बहरहाल बीते कुछ दिनों में कहीं - कहीं बारिश देखने को मिली लेकिन तापमान में कोई गिरावट रिकॉर्ड नहीं की गई। राज्य में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, रांची में दोपहर के समय कड़ी धुप के साथ गर्म हवा गर्मी को लगातार बढ़ा रही है, ऐसे में सड़क पर एक मिनट खड़ा होना दूभर होता दिखाई पड़ रहा है। 
कल के मौसम का हाल शुष्क रहा, सराईकेला का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !