Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Jamshedpur Big News: प्रेम विवाह के बाद ससुराल में बवाल, लड़की पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट, देखें VIDEO

Jamshedpur Big News: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर धावा बोल दिया. भुईयाडीह मुर्गा पाड़ा निवासी संजीत कुमार साहू (24 वर्ष) ने 14 मार्च को अपनी प्रेमिका कशिश कुमारी गुप्ता (21 वर्ष) के साथ सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में शादी की थी.

गेट तोड़कर घर में घुसे हमलावर
विवाह संपन्न होने के बाद संजीत अपनी पत्नी को लेकर होम पाइप इंद्रा नगर स्थित अपने घर पहुंचा था. जैसे ही इस शादी की खबर लड़की के परिजनों को मिली, उसी रात करीब 11:30 बजे पांच लोग एकजुट होकर संजीत के घर पहुंच गए. आरोप है कि हमलावरों ने घर का मुख्य दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और जबरन अंदर दाखिल हो गए.

मारपीट में दो लोग घायल
घर में घुसते ही हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा. शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद हमलावर वहां से हट गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच
पीड़ित पक्ष की ओर से घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !