Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-15

Horoscope Today: रविवार को किस राशि का चमकेगा भाग्य और किसे मिल सकती है चुनौती, पढ़े आज का राशिफल

Horscope Today: रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई लोगों के लिए नई संभावनाए लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, तो वहीं कुछ को अपने निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जा रही है. कार्यक्षेत्र, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक जीवन में आज अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते है आज का पूरा राशिफल.
मेष
आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. अनावश्यक विवाद या उलझनों से दूर रहना बेहतर रहेगा. अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें. पहले किए गए प्रयासों का परिणाम मिलने की संभावना है. व्यापार या नौकरी में सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. दोस्तों के साथ मिलकर किया गया कार्य भी लाभ दे सकता है. आलस्य छोड़कर सक्रिय रहने से सफलता मिलेगी.

वृष
आज जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाकर रखना ही समझदारी होगी. महत्वपूर्ण कार्यो को समय पर पूरा कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आय और खर्च लगभग संतुलित रह सकता है. कामकाज में जो रुकावटें चल रही थीं, उनमें सुधार के संकेत मिलेंगे. परिवार और सहयोगियों से सहयोग मिलता रहेगा. दिन सामान्य सुख और संतोष देने वाला हो सकता है.

मिथुन
आर्थिक मामलों में आ रही परेशानियों को दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. लेन-देन से जुड़े कामों में स्पष्टता बनाए रखें. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने की संभावना है. पढ़ाई या शैक्षणिक कार्यों में प्रगति के संकेत हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. व्यापार और नौकरी में ध्यानपूर्वक कार्य करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

कर्क
आज किसी से अनावश्यक बहस या कहासुनी की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी है. दिखावे और फिजूल खर्च से बचें. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को राहत दे सकती है. धैर्य और समझदारी से दिन निकालना बेहतर रहेगा.

सिंह
भाई-बहनों या रिश्तेदारों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. शिक्षा से जुड़े कार्यों में थोड़ी बाधा महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य से मध्यम रह सकता है. जीवनसाथी या करीबी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है. नौकरी और व्यापार में स्थिति स्थिर रहने की संभावना है. कार्यों में सफलता मिलने के साथ यात्रा के भी संकेत बन रहे हैं.

कन्या
आज पढ़ाई और ज्ञान से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी है. व्यापार या कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं. रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे.

तुला
आज लाभ के अवसर उम्मीद से अधिक मिल सकते हैं. हालांकि नकारात्मक सोच से दूर रहना जरूरी होगा. किसी पुराने लक्ष्य या संकल्प को पूरा करने का अवसर मिल सकता है. मेहनत और ईमानदारी से किया गया कार्य आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों के लिए भी अच्छा वातावरण बनेगा.

वृश्चिक
कामकाज की व्यस्तता आज बढ़ सकती है, लेकिन इसके साथ लाभ भी मिलने की संभावना है. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. व्यापार और पेशे से जुड़े लोगों के लिए प्रगति के संकेत हैं. हालांकि अधिक काम के कारण आराम का समय कम मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है.

धनु
कुछ पुराने समस्याएं दोबारा सामने आ सकती है. आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है. अपने प्रयासो में कभी-कभी अकेलापन महसूस होगा, लेकिन धैर्य और मेहनत से कार्य पूरे किए जा सकते है. नौकरी में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है. आध्यात्मिक रुचि बढ़ने की संभावना है.

मकर
दिन की शुरुआत किसी सकारात्मक खबर या उपलब्धि के साथ हो सकती है. इससे पूरे दिन उत्साह बना रहेगा. किसी लाभदायक कार्य के लिए खर्च करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट दूर हो सकती है और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक चिंताओं में कुछ कमी आएगी.

कुंभ
आज विरोधियो या प्रतिस्पर्धियो की सक्रियता बढ़ सकती है. कुछ कार्यो में बाधा आने की संभावना है. परिवार के बुजुर्गों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. हालांकि जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत भी मिल सकते हैं. घर, मकान या वाहन से संबंधित सुविधाएं बढ़ सकती हैं.

मीन
आज का दिन कार्यो को पूरा करने के लिए अनुकूल है, इसलिए समय का सदुपयोग करे. विश्वसनीय लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है. मान-सम्मान को लेकर सजग रहें. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. व्यापार और नौकरी में स्थिति संतोषजनक रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !