Ranchi News: झारखंड के युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है. U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 19 मार्च 2026 को रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगी. ट्रायल सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
तीन वर्गों में होगा मुकाबला
इस चयन ट्रायल में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा.
प्रतियोगिता में वर्ष 2006, 2007 और 2008 में जन्मे 20 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं. वहीं 2009 में जन्मे 17 वर्ष के खिलाड़ी भी मेडिकल सर्टिफिकेट या माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.
जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पंचायत या नगर परिषद द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा.
चयन ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. इसके बाद झारखंड की अंतिम टीम तैयार की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होने वाली U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी.
प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए राजीव रंजन (भीम) से मोबाइल नंबर 7352062572 पर संपर्क किया जा सकता है.