Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन में सेंकडो मजदूरों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे कर्मियों का आरोप है कि नए वेंडर के आने के बाद उन्हें अचानक काम से हटा दिया गया. मजदूर पुरानी नौकरी पर लौटने की मांग को लेकर सुबह से ही गेट पर विरोध कर रहे हैं और प्रबंधन से समाधान की अपील कर रहे है.
नए वेंडर के आने के बाद हटाए जाने का आरोप
मजदूरों का आरोप है कि टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में नए वेंडर के आने के बाद लंबे समय से काम कर रहे कई मजदूरों को अचानक काम से हटा दिया गया. इससे नाराज मजदूरों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
मजदूर वर्षों से कर रहे थे काम
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से ट्यूब डिवीजन में काम कर रहे थे, लेकिन नए वेंडर के आने के बाद उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया.
पुराने मजदूरों को प्राथमिकता देने की मांग
मजदूरों की मांग है कि यदि कंपनी में नया वेंडर काम संभाल रहा है, तो लंबे समय से काम कर रहे पुराने मजदूरों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें दोबारा काम पर रखा जाए.
प्रबंधन से समाधान की मांग
मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक वे विरोध जारी रखेंगे .फ़िलहाल मजदूर टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन के गेट पर जमा होकर् प्रबंधन से समाधान की मांग कर रहे है .