Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Seraikela News: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, विभिन्न समस्याओं पर उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं. इस दौरान नागरिकों ने अपनी शिकायतें और आवेदन प्रशासन के समक्ष रखे. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

जनता दरबार के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हुई. इनमें सरायकेला अंचल क्षेत्र में भूमि का रकबा गलत दर्ज होने के कारण दो वर्षों से लंबित पड़े म्यूटेशन से जुड़ी शिकायत प्रमुख रही. इसके अलावा बिरसा मुंडा स्टेडियम में हाटिया बाजार नहीं लगाने और खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हाटिया बाजार को अन्य निर्धारित स्थानों और मार्गों पर व्यवस्थित ढंग से संचालित करने से संबंधित आवेदन भी दिए गए. स्टेडियम परिसर में लगी लाइटों की मरम्मत कराने की मांग भी लोगों ने प्रशासन के सामने रखी.

उपायुक्त ने सभी मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !