Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Giridih News: गिरिडीह में बिहार STF का बड़ा एक्शन, जमुई के दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

Giridih News: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने एक सफल संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज यादव और पवन सिंह के रूप में हुई है. पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जमुई जिले के वांछित ये दोनों नक्सली बेंगाबाद के मंझलाटोल गांव में छिपे हुए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर टीम ने गांव की घेराबंदी की और उन्हें धर दबोचा.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
इस कार्रवाई के लिए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव की निगरानी में एक टीम गठित की गई थी. बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह और एसटीएफ इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया. गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस की टीम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को अपने साथ ले गई है.

लखन यादव पर हमले का आरोप
पकड़े गए दोनों नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य हैं. इन पर बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 143/25 दर्ज है. आरोप है कि इन्होंने जेल से जमानत पर बाहर आए नक्सली लखन यादव पर जानलेवा हमला किया था और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए थे. तब से ही एसटीएफ और बिहार पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !