Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, आसमान में बादलों का डेरा, उमस ने छुड़ाए पसीने

Jharkhand: झारखंड के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन फिलहाल बादलों ने केवल लुका-छिपी का खेल जारी रखा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं की गई।


गर्मी और उमस की दोहरी मार

बारिश न होने और बादलों की मौजूदगी के कारण राज्य में उमस काफी बढ़ गई है। लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। आंकड़ों पर नज़र डालें तो झारखंड के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C के बीच बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ते हुए 20°C के पार पहुँच गया है, जिससे रात की ठंड भी कम होने लगी है। जमशेदपुर में तो न्यूनतम तापमान 23°C तक जा पहुँचा है, जो सामान्य से अधिक है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस मौसमी बदलाव का मुख्य कारण वायुमंडल की अलग-अलग परतों में हवाओं का टकराव है। वातावरण की ऊपरी सतह में नम हवाओं का प्रवेश हो रहा है। निचले वातावरण में अभी भी पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। इन दो विपरीत हवाओं के मिलन से ही आसमान में बादल बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस स्थिति के कारण आने वाले समय में कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट संभव है।

 बढ़ते तापमान और उमस के बीच वायु प्रदूषण का स्तर AQI भी 150 के पार बना हुआ है, जो संवेदनशील लोगों के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। लोगो से अपील है कि सावधान रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !