Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur Sonari Girl Recovered : रील और भोजपुरी शूटिंग करने वाली 18 वर्षीय युवती पांच दिन बाद मुसाबनी से बरामद, डांस पार्टनर के साथ गई थी घूमने

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने पांच दिन बाद सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। युवती 28 फरवरी 2026 को घर से शूटिंग करने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में सोनारी थाना में सन्हा संख्या 21 दिनांक 06 मार्च 2026 दर्ज कराया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की।


लोकेशन के आधार पर पुलिस ने युवती को पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बाद में उसे थाना लाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माता पिता को सौंप दिया गया।

बताया गया है कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाने का काम करती है। इसके अलावा वह भोजपुरी गीतों में डांस शूटिंग और विभिन्न डांस कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती अपने डांस/इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ स्वेच्छा से घूमने गई थी।

पुलिस ने युवती के सकुशल मिलने के बाद परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !