Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jamshedpur Police Success : आजादनगर में चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के आजाद नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कांड चोरी कांड के आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा (23 वर्ष) को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपी के पिता का नाम मुख्तार अंसारी है। वह बावनगोड़ा चौक, नियर इमामबाड़ा बताया गया है।


पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे चोरी गए सामान के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस चोरी की घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !