Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री आवास निर्माण को लेकर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर साधा निशाना

Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री आवास निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के साथ इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि जो सरकार खुद को गरीब, आदिवासी और मूलवासी की सरकार बताती है, वही मुख्यमंत्री के लिए भव्य आवास बनाने में जुटी हुई है.

केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं हेमंत सोरेन
प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राह पर चल पड़े हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में जनता के पैसे से आलीशान आवास बनाया गया, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुख्यमंत्री के लिए भव्य आवास तैयार किया जा रहा है. उनके अनुसार प्रस्तावित आवास में स्विमिंग पूल, जकूजी, आलीशान कमरे, करीब 2 करोड़ रुपये का फव्वारा और लगभग ढाई करोड़ रुपये का  गार्डन जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं.

आदिवासी और मूलवासी परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए कर रहा संघर्ष
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में बड़ी संख्या में आदिवासी और मूलवासी परिवार आज भी रोजी-रोटी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहां मुख्यमंत्री के लिए इतना महंगा आवास बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रतुल शाहदेव ने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बावजूद इसकी जानकारी कैबिनेट ब्रीफिंग में छिपाई गई. उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !