Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamshedpur News: मानगो वार्ड 11 चुनाव घिरा विवादों में, विजयी प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र पर उठे सवाल

Jamshedpur: मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के चुनाव को लेकर नया विवाद सामने आया है। इस वार्ड से विजयी घोषित हुई प्रत्याशी सुशीला शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे चुनाव परिणाम पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विरोधी पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत
वार्ड नंबर 11 से चुनाव लड़ चुकी प्रत्याशी अंजू गोराई के पति रवि गोराई ने जमशेदपुर के उपायुक्त निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशीला शर्मा ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाया है और इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है।

पति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि सुशीला शर्मा का मायका बिहार के बिहार शरीफ जिले में है। आरोप है कि उन्होंने अपने पिता की बजाय पति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार ऐसा मामला बेहद दुर्लभ है, क्योंकि आम तौर पर जाति प्रमाण पत्र पिता के आधार पर ही जारी किया जाता है।

दो दिन में प्रमाण पत्र जारी होने पर भी सवाल
रवि गोराई ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशीला शर्मा का जाति प्रमाण पत्र महज दो दिनों के भीतर जारी कर दिया गया। जबकि जिन लोगों के पास खतियान नहीं होता, उन्हें पांच खतियान धारियों के गवाह के बावजूद कम से कम 15 दिनों का नोटिस अंचल कार्यालय और नगर निगम को देना पड़ता है। ऐसे में बिना 15 दिन की प्रक्रिया पूरी किए प्रमाण पत्र जारी होना नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है।

आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी
मामले की सच्चाई जानने के लिए शिकायतकर्ता ने उपायुक्त कार्यालय, अंचल कार्यालय और मानगो नगर निगम में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आवेदन भी दिया है। इसमें सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है।

उपायुक्त ने जांच का दिया आश्वासन
इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने जांच कराने का भरोसा दिलाया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !