Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Chandil News: पिंडराबेड़ा से चांडिल सड़क तीन साल से जर्जर, ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

Chandil News: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पिंडराबेड़ा से चांडिल तक जाने वाली सड़क पिछले तीन वर्षों से जर्जर स्थिति में है. ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए
इस मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्ण बास्के ने भी नाराजगी जताई है. उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विभाग से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ठेकेदार को अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए और निर्माण में आ रही तकनीकी या अन्य बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए.

लापरवाही के कारण निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के कारण निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. सड़क पर धूल और पत्थरों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !