Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

East Singhbhum Accident: गुड़ाबांदा में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

East Singhbhum: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के भालकी इलाके के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए धालभूमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

धालभूमगढ़ के निवासी बताए जा रहे युवक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक धालभूमगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
इस घटना को लेकर गुड़ाबांदा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों युवक कहां से आ रहे थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !