Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Dumka News: युवा नेता दीप तिवारी ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की आवाज, होली मिलन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Dumka: होली मिलन समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में आयोजित कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवा नेता एवं लॉज प्रमुख दीप तिवारी ने प्रमुख रूप से महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।


18 वर्षीय दीप तिवारी कक्षा 11वीं कॉमर्स के छात्र हैं। मूल रूप से भागलपुर के निवासी दीप तिवारी वर्तमान में दुमका में रहकर पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली जैसे पावन पर्व के दौरान कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार की घटनाएँ सामने आती हैं, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि बहन-बेटियां सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन शाह ने कहा कि परिषद हमेशा छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाती रही है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष शहर में कई निजी एवं समूह स्तर पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन कई बार मारपीट और विवाद की घटनाएँ सामने आने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगें

सभी होली मिलन समारोह आयोजकों के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया जाए।कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 3. नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए। किसी आयोजन में मारपीट या अशांति होने पर संबंधित आयोजकों पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जाए।

कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

परिषद ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल होली पर्व को भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान दीप तिवारी, अमन शाह, सुमित यादव, विकास सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !