Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-28

Jharkhand News: विधायक पर भड़का पुलिस संघ, लिखित माफी नहीं तो राज्यव्यापी आंदोलन

Jharkhand News: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने बोकारो की विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संघ ने बोकारो में डीएसपी के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीर बताते हुए कड़ा विरोध जताया है.


क्या है पूरा मामला?

मामला बोकारो के वार्ड संख्या 32 से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, यहां किसी विवाद को लेकर हंगामा हुआ, जिसमें रमाशंकर सिंह ने कथित रूप से माहौल बिगाड़ा. जब स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी प्रवीण कुमार पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. बात बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए.

पुलिस मेंस एसोसिएशन में नाराजगी
घटना के बाद विधायक श्वेता सिंह ने रमाशंकर सिंह का समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस पर कई आरोप लगाए और कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. इससे बोकारो पुलिस के साथ-साथ पुलिस मेंस एसोसिएशन में नाराजगी बढ़ गई है.

संघ का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ इस तरह का रवैया अपनाना गलत संदेश देता है. संगठन ने स्पष्ट कहा है कि यदि विधायक लिखित रूप से माफी नहीं मांगती हैं, तो पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.

यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता दिख रहा है. पुलिस संघ ने कहा है कि वे अपने अधिकारी के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !