Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-27

Ramgarh News: भदानीनगर में क्रशर साइट पर देर रात हमला, बदमाशों ने की फायरिंग और जेसीबी फूंकी

Ramgarh: भदानीनगर थाना क्षेत्र के सुथरपुर ओतियातू इलाके में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने एक नए क्रशर साइट पर धावा बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पहुंचते ही साइट पर काम कर रहे मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया और बाहर खड़ी जेसीबी मशीन में आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

काम बंद करने की दी चेतावनी
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए। पर्चे में कथित तौर पर काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। इससे स्थानीय मजदूरों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, उग्रवादी एंगल की भी पड़ताल
घटना की जानकारी मिलते ही भदानीनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद पर्चे को कब्जे में लेकर उसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी उग्रवादी संगठन के नाम का दुरुपयोग कर डर फैलाने की साजिश तो नहीं रची गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !