Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-26

Gumla News: गुप्त सूचना पर आधी रात छापेमारी, 48 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इस अभियान में पुलिस ने करीब 48 किलोग्राम गांजा और नकद राशि बरामद की है। मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
जानकारी देते हुए एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे बढ़ाइक मोहल्ला में छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान राहुल कुमार सिंह और उनके पिता राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

घर की तलाशी में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस द्वारा घर की बारीकी से तलाशी लेने पर पीछे बने अल्बेस्टर के दो कमरों में छिपाकर रखे गए चार थैले बरामद किए गए। इन थैलों में टेप से पैक किए गए कुल 32 पैकेट गांजा मिले। जब्त किए गए गांजे का कुल वजन लगभग 48 किलोग्राम बताया गया है।

इसके अलावा मौके से 39,280 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिसे पुलिस अवैध कारोबार से जुड़ी रकम मान रही है।

पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने गांजा की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की है।

उन्होंने कहा कि यदि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बाजार तक पहुंच जाता, तो इसका असर कई परिवारों पर पड़ सकता था। नशे का यह कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

समाज के सहयोग की अपील
एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे पुलिस को गोपनीय रूप से सूचित करें। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखेगी।

उन्होंने चिंता जताई कि लगातार कार्रवाई के बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए समाज के सहयोग की भी उतनी ही जरूरत है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !