Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-25

Jharkhand News: लिट्टीपाड़ा में महिला कॉलेज की मांग तेज, शून्यकाल में विधायक हेमलाल मुर्मू ने उठाया मुद्दा

Jharkhand: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा से जुड़ा अहम सवाल सदन में उठाया। उन्होंने हिरणपुर प्रखंड में एक महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अब तक महिलाओं के लिए अलग से कोई कॉलेज नहीं है।

विधायक ने बताया कि कॉलेज की कमी के कारण यहां की कई छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ता है। आर्थिक और सामाजिक कारणों से कई युवतियां बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए चिंताजनक है।

हिरणपुर में उपलब्ध है पर्याप्त जमीन
विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन को अवगत कराया कि हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। यदि सरकार पहल करे तो जल्द ही कॉलेज की स्थापना संभव है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

शिक्षा से होगा सशक्तिकरण
विधायक ने जोर देते हुए कहा कि महिला महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी, ताकि लिट्टीपाड़ा क्षेत्र की युवतियों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !