Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Dhanbad Big News: “इकबाल था असली टारगेट” प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी

Dhanbad Big News: धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार रात गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के काफिले पर हमले की कोशिश हुई. इस घटना में इकबाल का ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है. फायरिंग वासेपुर अली नगर में एसबीआई बैंक के पास रात करीब सवा 11 बजे हुई. गोली बबली की पीठ में लगी है और फिलहाल उसका इलाज दुर्गापुर के एक अस्पताल में चल रहा है. पुलिस की टीम पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में कैंप कर रही है.

प्रिंस खान ने जारी किया वीडियो: “इकबाल दूसरी बार बच गया”
इस हमले के बाद कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है. वीडियो में उसने सरेआम फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसका असली निशाना इकबाल खान ही था. प्रिंस ने दावा किया कि इकबाल दूसरी बार उसकी गिरफ्त से बच निकला है. वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसका एक आदमी पकड़ा गया है, हालांकि पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी या पकड़े जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

होटल के पास रेकी और फिर फायरिंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथ रेकी की थी. इकबाल खान अक्सर घटनास्थल के पास स्थित एक नए होटल में खाना खाने आता था. घटना वाली रात जब उसे लड़कों की गतिविधि संदिग्ध लगी, तो वह फौरन अपने पिता के केजीएन-2 मार्केट के अंदर घुस गया. इस दौरान उसका बॉडीगार्ड और ड्राइवर लड़कों की टोह लेने बाहर निकले, तभी कहासुनी के बाद हमलावरों ने बबली पर गोलियां चला दीं. हमला करने वाले लड़कों की उम्र महज 18-19 साल बताई जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की कार्रवाई
बैंक मोड़ थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस को कई एंगल से हमलावरों के फुटेज मिले हैं. इसी आधार पर पुलिस ने पांडरपाला और आसपास के इलाकों से कई संदिग्ध लड़कों को हिरासत में लिया है. 

वासेपुर में फहीम खान और प्रिंस खान के गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सड़क पर आ गई है. 18-19 साल के लड़कों का इस तरह की वारदातों में शामिल होना धनबाद पुलिस के लिए बड़ी चिंता का विषय है. प्रिंस खान का बार-बार वीडियो जारी कर चुनौती देना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोयलांचल की इस धरती पर “गैंग्स ऑफ वासेपुर” की पुरानी रंजिश आज भी उतनी ही सक्रिय और हिंसक है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !