Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

T20 World Cup: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से रौंदा, विल जैक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से चमकी टीम

Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका पर एकतरफा जीत दर्ज की है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।

फिल सॉल्ट की आतिशबाजी और जैक्स का फिनिशिंग टच

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत सधी हुई रही। ओपनर फिल सॉल्ट ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की क्लास लेते हुए मात्र 40 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

मध्यक्रम में इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई और एक समय स्कोर 94 रन पर 5 विकेट हो गया था। मुश्किल समय में विल जैक्स ने मोर्चा संभाला और 14 गेंदों पर उपयोगी 21 रन बनाए, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई श्रीलंकाई बल्लेबाजी

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड के घातक आक्रमण के सामने श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। कप्तान दसुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाकर संघर्ष की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला। पूरी टीम 16.4 ओवर में महज 95 रनों पर सिमट गई।

गेंदबाजी में भी चला विल जैक्स का जादू

मैच के असली हीरो विल जैक्स रहे। बल्लेबाजी में दमखम दिखाने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कहर बरपाया और 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और लियम डॉसन ने 2-2 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !