Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Jamshedpur News: संत गाडगे जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शोभा यात्रा और भीम समागम में एकजुट हुआ समाज

Jamshedpur: जमशेदपुर में रविवार को भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। अखिल भारतीय धोबी महासंघ और संत गाडगे जागृति मंच, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में संत गाडगे जयंती शोभा यात्रा सह भीम समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया.


शिरकत कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसालाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद नेत्री और समाज की संरक्षक शारदा देवी ने शिरकत की. शोभा यात्रा बिस्टुपुर तुलसी भवन से निकलकर क्षेत्र भ्रमण करते हुए सीएच एरिया स्थित संत गाडके मंदिर पहुंचकर संपन हुई. 

जगह- जगह शोभायात्रा का स्वागत समाज के लोगो ने किया. इस अवसर पर शारदा देवी ने संत गाडके के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने और समाज को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया.

विभूतियां के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील 

 उन्होंने कहा कि आज समाज के युवा शिक्षित हो रहे है इसके पीछे बाबा साहब अंबेडकर का कानून और संत गाडगे का आदर्श वादी सोच है. उन्होंने समाज को जागृत होकर दोनों महान विभूतियां के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की साथी कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी के शिरकत करने को लेकर भी उन्होंने आभार जताया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !