Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Ranchi News: जमीन सौदे में धोखाधड़ी और रंगदारी का आरोप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में जमीन के सौदे को लेकर ठगी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बिट्टू सिंह उर्फ आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.


यह मामला काशी कुमार तिवारी की शिकायत पर दर्ज हुआ. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शिवगंज किशोरगंज इलाके में एक जमीन खरीदने के लिए उन्होंने आरोपी को कुल आठ लाख रुपये दिए थे. आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी और पैसे वापस करने से मना कर दिया.


भुगतान का कुछ हिस्सा ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया
शिकायतकर्ता के अनुसार, भुगतान का कुछ हिस्सा ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था, जबकि बाकी रकम नकद दी गई थी. जब उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने कथित तौर पर 8 फरवरी की शाम व्हाट्सएप कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और 25 प्रतिशत अतिरिक्त राशि रंगदारी के तौर पर देने की मांग की.

आरोप यह भी है कि पैसे नहीं देने पर जान से मारने, गोली चलवाने या सड़क दुर्घटना करवाने की धमकी दी गई. घटना के बाद काशी कुमार तिवारी ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पहले भी हत्या के मामलों में विभिन्न जिलों की जेलों में सजा काट चुका है.

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !