Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Ranchi News: जलेबिया जंगल से निकलकर एक जंगली हाथी ने ग्रामीणों पर किया हमला, एक युवक समेत तीन महिलाएं घायल

Ranchi: राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र स्थित कुंदी पतराटोली गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जलेबिया जंगल से निकलकर एक जंगली हाथी ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पत्ता चुनने गई महिलाओं के सामने अचानक आया हाथी
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं रोजमर्रा की तरह जंगल में पत्ता चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी उनके सामने आ गया। हाथी को देखकर महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। भगदड़ के दौरान मांगी उरांव, सावित्री केरकेट्टा और 15 वर्षीय रितिका गिर पड़ीं और हाथी की चपेट में आ गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

युवक के हाथ-पैर टूटे, ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
घटना में एक युवक भी हाथी के हमले का शिकार हुआ। उसके हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

वन विभाग अलर्ट, हाथी पर रखी जा रही निगरानी
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल राहुल महली के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही, चोंगा बजाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

सरकारी प्रावधान के तहत मिलेगा मुआवजा
वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि घायलों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

गांव में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है और लोग जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !