Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-22

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में अपराध बढ़ने की आशंका, कई शातिर अपराधियों की CCA अवधि समाप्त, पुलिस अलर्ट पर

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई हैं. शहर के कई अपराधियों की सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है. जेल से इन अपराधियों के बाहर आने की संभावना ने शहर में दोबारा गैंगवार और आपराधिक वारदातों के बढ़ने का अंदेशा जता दिया है.

शहर में बढ़ सकती है दहशत, पुलिस ने कसी कमर
जमशेदपुर के विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर मामलों के आरोपियों पर से सीसीए हटने के बाद जिला पुलिस अब उनके हर मूवमेंट पर पैनी नजर रख रही है. पुलिस का खुफिया तंत्र न केवल इन अपराधियों बल्कि इनके गुर्गों और सहयोगियों की गतिविधियों को भी ट्रैक कर रहा है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन चेहरों को दोबारा सक्रिय होने से रोकना है.

इन अपराधियों की सीसीए अवधि हुई समाप्त
अभिजीत मंडल उर्फ कांडी, राहुल गुप्ता उर्फ शोले, मो साजिद उर्फ राजा, कुंदन सिंह, करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, रोशन बंगाली उर्फ गोलू बंगाली और सुमित मंडल उर्फ बाबू बंगाली की सीसीए अवधि अब खत्म हो चुकी है.

वहीं, दूसरी ओर अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कई अपराधियों की सीसीए अवधि और तड़ीपार की समय सीमा को बढ़ा दिया है.

सीसीए अवधि बढ़ाई गई: विकास सिंह उर्फ हेते, मो अशफाक उर्फ काला बाबू, अजय गौड़, शक्ति विभोर, सैफ अली उर्फ राज बच्चा, मो निजाम, सौरभ यादव उर्फ साहिल यादव उर्फ गोलू, दीपक कुमार ठाकुर, रवि उपाध्याय, सागर कामत, विकास गोप, सूरज यादव, अमन सिंह उर्फ अमन शेखर, अजय मल्लाह, सलमान खान उर्फ अब्दुल, आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, मोहित सिंह, प्रशांत कुमार, शोएब अख्तर और प्रकाश मिश्रा की सीसीए अवधि 26 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई है.

तड़ीपार की अवधि बढ़ी: राहुल गुप्ता, अविनाश सिंह, बंटी चौधरी, मनीष राय उर्फ टिल्लू, उमेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, सिंटू सिंह उर्फ अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह उर्फ लिकंलिक, गौरव राय, संतोष तिवारी, उज्ज्वल शर्मा, निधिराम हेंब्रम, राजू प्रसाद, मनीष सिंह, पिया सिंह उर्फ चटनी डॉन, अमित शर्मा उर्फ टीटू शर्मा, आशीष तिवारी, रघुवीर पाठक और संतोष ठाकुर की तड़ीपार अवधि 21 अप्रैल तक बढ़ाई गई है.

थाना हाजिरी का आदेश: मो जुनेद उर्फ शेख जुनेद, रंजीत साव, अक्षय सिंह, मो इरशाद उर्फ बाबू, शहनवाज उर्फ सन्नी, मो अरमान उर्फ राज बच्चा, राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई, मो जफर अली उर्फ मुर्गी राजू, अमजद अली, मंटू सिंह उर्फ पुच्चू और प्रभाव सिंह उर्फ नुनू सिंह, विरधन किसको और गुरुचरण गोराई की थाना हाजिरी की अवधि में विस्तार किया गया है.

जमशेदपुर पुलिस की यह कार्रवाई “प्रीवेंटिव पुलिसिंग” का हिस्सा है. एक साथ इतने शातिर अपराधियों की सीसीए अवधि समाप्त होना कानून-व्यवस्था के लिए जोखिम भरा हो सकता है. पुलिस ने संतुलित रुख अपनाते हुए जहां कुछ की निगरानी बढ़ाई है, वहीं अन्य पर सख्त पाबंदियां जारी रखी हैं. यह कदम आगामी समय में शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद निर्णायक साबित होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !