Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jamshedpur News: विमेंस यूनिवर्सिटी में पोलिंग कर्मियों का प्रशिक्षण, सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर में पोलिंग पर्सनल का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का निरीक्षण मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने किया.


निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और उपस्थित कर्मियों की सहभागिता का जायजा लिया. उन्होंने मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.


सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र का आधार है और इसमें लगे प्रत्येक कर्मी की भूमिका बेहद अहम होती है. ऐसे में सभी पोलिंग पर्सनल को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर लें और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग को गंभीरता से समझें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की त्रुटि न हो.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मतदान कर्मी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !