बैठक के दौरान राशन कार्ड निर्गत
बैठक के दौरान राशन कार्ड निर्गत करने, अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी में जाति प्रमाण पत्र जारी करने, पेंशन योजना हेतु अंचल अथवा प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
संबंधित विवाद के समाधान की मांग भी रखी
इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पहचान पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सुलभ बनाने, तृतीय लिंग/ट्रांसजेंडर समुदाय के उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एमजीएम, सदर अस्पताल एवं समाहरणालय परिसर में पृथक शौचालय की व्यवस्था करने तथा छाया नगर में आवंटित सामुदायिक भवन से संबंधित विवाद के समाधान की मांग भी रखी गई।
पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले विधिक सशक्तिकरण शिविर में तृतीय लिंग/ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शासन की योजनाओं का समान रूप से लाभ मिलना चाहिए और प्रशासन इस दिशा में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।
बैठक में उपायुक्त के अलावा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, जेएनएसी, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, पिपुल्स होप एनजीओ तथा तृतीय लिंग/ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।