Railway: होली के पावन त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बना रहे लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस साल 300 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
भीड़ को नियंत्रित करने की बड़ी तैयारी
मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों के संचालन का खाका तैयार किया है। दरअसल, दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन जैसे बड़े स्टेशनों से पूर्व की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। यात्रियों की इसी असुविधा को दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त फेरों और नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
प्रमुख रूट और ट्रेन सेवाएं
रेलवे के अनुसार, अधिकांश विशेष ट्रेनें दिल्ली से पटना, गया, बरौनी, मुजफ्फरपुर, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और रांची जैसे प्रमुख स्टेशनों के लिए चलाई जाएंगी। नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 04054/04053, यह ट्रेन फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक प्रतिदिन संचालित होगी। आनंद विहार-लौकहा बाजार, सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए विशेष सेवा। कटड़ा और वाराणसी, उत्तर रेलवे ने वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त कोच और ट्रेनें जोड़ी हैं।
अधिकारियों की अपील और सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि, अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचने के लिए टिकट समय रहते बुक कर लें। अनधिकृत व्यक्तियों से टिकट न खरीदें और केवल IRCTC की वेबसाइट या काउंटर से बुकिंग करें। यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों और सामान की मर्यादा का पालन करें।