Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Gumla Accident: गुमला में बच्चों से भरा स्कूल ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

Gumla: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज के पास बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा की जान चली गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चों से भरा एक ऑटो स्कूल की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

स्कूल जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गंगड़ा गांव निवासी अजय गोप की 9 वर्षीय बेटी आकांक्षा कुमारी अन्य बच्चों के साथ ऑटो से महाराजगंज स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। हादसे में आकांक्षा को गंभीर चोटें आईं।

वहीं, 8 वर्षीय अलमा केरकेट्टा भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई है। दोनों बच्चियों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल, बसिया ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह कक्षा तीसरी की छात्रा थी। दूसरी घायल बच्ची अलमा की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !