Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Mesa S Proposal Postponed: टीएसी की बैठक में मेसा का प्रस्ताव स्थगित

टीएसी की बैठक में मेसा का प्रस्ताव स्थगित
Ranchi: ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में मेसा के प्रस्ताव को स्थिगित कर दिया. इससे पहले की तरह अब भी शिड्यूल एरिया नगर निगम और नगरपालिका चुनी हुई समिति की अनुशंसा मानने के लिए बाध्य होगी. यह जानकारी टीएसी के सदस्य स्टीफन मरांडी ने दी.

टीएसी की बैठक में किया गये फैसलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिड्यूल एरिया के आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में शराब की दुकान या बार खोलने के ग्राम सभा का फैसला अंतिम होगा.

आदिवासियों के बीच जमीन की खरीद बिक्री में मामले में थाना की बाध्यता समाप्त करने का फैसला कानूनी सलाह के बाद लिया जायेगा. स्टीफन मरांडी ने टीएसी के नियमावली बदलाव कर राज्यपाल के अधिकार में कटौती करने को सही करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा महाधिवक्ता से कानूनी राय लेने के बाद किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !