Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Deoghar News: देवघर में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम जब्त

Deoghar: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सौरभ के निर्देश पर 13 फरवरी को पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के जरूवाडीह जंगल झाड़ में छापेमारी की गई, जहां से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

लोगों को झांसा दे रहे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुमार राणा (20 वर्ष, निवासी कुरमीह, थाना पाथरौल) और डिल्लु तुरी (27 वर्ष, निवासी भितीया नवाडीह, थाना पाथरौल) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, फोन पे/पेटीएम कस्टमर केयर और एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर लोगों को झांसा दे रहे थे।

लोगों को शिकार बनाया जाता

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर लोगों को कॉल करने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर गिफ्ट कार्ड बनवाते और ठगी को अंजाम देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े फर्जी लिंक भेजकर भी लोगों को शिकार बनाया जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास 

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में साइबर थाना देवघर और सोनारायठाड़ी थाना की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !