Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Seraikela News: सरायकेला में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

Seraikela News: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंद्रा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) 2026 के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आरबीआई के अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, ऋण सुविधाओं और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया. 


शिविर के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए 410 व्यक्तियों का केवाईसी (KYC) संपन्न किया गया और उन्हें प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय समावेशन के प्रति सशक्त बनाना रहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !