Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Giridih Incident: गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ते ही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया व्यक्ति, हालत गंभीर

Giridih: गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां बिजली के हाई वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव निवासी विनोद मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


आपको बताते है कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद मिश्रा गिरिडीह स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही वे ट्रेन के ऊपर पहुंचे, उनका शरीर ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार 25,000 वोल्ट के संपर्क में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि वे मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए।

RFP और जीआरपी की तत्परता

घटना देखते ही वहां तैनात रेलवे पुलिस और जीआरपी के जवान तुरंत हरकत में आए। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए झुलसे हुए विनोद मिश्रा को नीचे उतारा और बिना समय गंवाए उन्हें एम्बुलेंस के जरिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, व्यक्ति का शरीर काफी हद तक जल चुका है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अनसुलझे सवाल और सुरक्षा पर चिंता

इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की जागरूकता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विनोद मिश्रा रेलवे स्टेशन किस उद्देश्य से आए थे उन्होंने खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने का जोखिम क्यों उठाया रेलवे अधिकारियों और घायल के परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह कोई दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

रेलवे प्रशासन की यात्रियों से अपील 

 रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील करता है कि ओएचई तारों में बेहद उच्च क्षमता का करंट होता है। ट्रेनों की छत पर चढ़ना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !