Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Tatanagar Railway Station : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

Jamshedpur : रेलवे सुरक्षा बल/चक्रधरपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल/चक्रधरपुर मंडल के आदेशानुसार आज सोमवार को RPF उड़नदस्ता दल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर से एक शातिर चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अकीबुर रहमान मंडल उर्फ अकीर अली मंडल के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे उसने कुछ दिन पहले टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन से किसी अनजान यात्री से चोरी किया था।


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी यात्रियों के सामान चोरी करने के मामलों में तीन बार रेल थाना टाटानगर से जेल जा चुका है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के बावजूद वह फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF या रेल प्रशासन को देने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !